जू बहुत बड़ा हरा-भरा क्षेत्र है जहां ऊँचे पेडों के साथ हरियाली भी है और छोटे-छोटे पोखरों में कमल भी खिले है -

यहाँ मोटर गाडी में भी घूम सकते है जिसमें अधिक से अधिक पांच लोग बैठ सकते है और टिकट पांच सौ रूपए है. सामान्य रूप से तो टिकट दस रूपए ही है.
यहाँ दो सौ रूपए किराए पर एक कमरा भी मिलता है बाथरूम के साथ जिससे बड़ी उम्र के लोग साथ हो तो वे कुछ देर आराम कर सके.
एक रेलगाडी भी चलती है जिसमें बैठ कर आप पूरा जू देख सकते है -

इसके अलावा एक छोटी गाडी भी है जिसमें छह लोग बैठ कर घूम सकते है -

एक मस्जिद भी है और हनुमानजी का मंदिर भी है -

एक रेस्तरां भी है और एक-दो चाय काफी आइसक्रीम और छुट-पुट खाने की चीजों की दुकानें भी है.
इस तरह प्रक्रृति का आनंद लेते हुए हमने अच्छा समय बिताया और शाम को घर लौट आए.
जाकिर अली रजनीश said
अच्छा लगा ये सब जानकर।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }